India

Feb 15 2023, 13:10

बीबीसी के कार्यालय में आईटी अधिकारियों के सर्वे के बीच राजनीतिक घमासान भी जारी, कांग्रेस बोली- विनाशकाले विपरीत बुद्धि; भाजपा का पलटवार- पहले आई


 बीबीसी दफ्तर पर आयकर विभाग (आईटी) की तलाशी अभियान के बाद कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस ने जहां इसे अघोषित आपातकाल कहा है। तो वहीं, भाजपा ने कांग्रेस को आईना देखने की नसीहत दी है।

बीबीसी पर आईटी की कार्रवाई अघोषित आपातकाल: कांग्रेस

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि बीबीसी पर आईटी की छापामारी अघोषित आपातकाल है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि यहां हम अदाणी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'। यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है।

भाजपा ने किया पलटवार

कांग्रेस के हमलों के बाद भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पलटवार किया है। राठौर ने कहा कि ऐसा लगता है अंग्रेजों ने 1947 में भारत छोड़ने के बाद बीबीसी के विघटनकारी एजेंडे को देश में आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस को सौंप दिया था। खैर, आपातकाल और प्रेस की आजादी की बात करने वालों को आईना जरूर देखना चाहिए।

बीबीसी के दिल्ली-मुंबई दफ्तर पर तलाशी

गौरतलब है कि आईटी अधिकारी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पर तलाशी ले रहे हैं। आईटी अधिकारी कर चोरी की जांच के सिलसिले में तलाशी ले रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि कंपनी के बिजनेस ऑपरेशन्स से जुड़े कागजातों की जांच की जा रही है।

मोबाइल फोन, लैपटॉप जब्त

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आईटी अधिकारी बीबीसी के वित्त विभाग के खाते में कुछ दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। विभाग ने खाते, वित्त विभाग के लोगों के कुछ मोबाइल फोन, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त किए हैं। अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बैकअप लेंगे फिर इसे वापस सौंप देंगे।

India

Feb 15 2023, 13:04

इंडिपेंडेंट अकाउंटिंग फर्म Grant Thornton से अब अपने खातों की जांच कराएगा अदानी ग्रुप, ऑडिट से स्थिति होगी साफ


विवादों में घिरे अडानी ग्रुप ने कुछ कंपनियों के ऑडिट के लिए इंडिपेंडेंट अकाउंटिंग फर्म Grant Thornton को नियुक्त किया है। ये नियुक्ती ऐसे समय पर की गई है, जब अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर खातों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई को सूत्रों के हवाले से बताया कि अडानी ग्रुप का ये कदम आरबीआई, जैसे रेगुलटरों को विश्वास दिलाना है कि कंपनी में छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है और कंपनी सभी जरूरी कानूनों का पालन कर रही है।

ऑडिट से स्थिति होगी साफ

ऑडिट में कंपनियों में इस बात की जांच की जाएगी कि कंपनियों के खातों में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी तो नहीं है। साथ ही जो लोन बैंकों से जिस प्रोजेक्ट के लिए लिया गया है, उसके फंड का इस्तेमाल उसी के लिए किया गया है या नहीं।

सूत्रों ने आगे बताया कि ऑडिट में काफी समय लगेगा, लेकिन इससे साफ हो जाएगा कि कंपनी की बुक अच्छी स्तिथि में है और सभी प्रोजेक्ट्स ऑन टाइम ट्रैक पर हैं, जिस पर सभी निवेशकों की निगाहें हैं।

निवेशकों को दमदार रिटर्न देंगे अडानी ग्रुप के शेयर

सोमवार को एक बयान जारी कर अडानी ग्रुप ने कहा है कि कंपनी के पास अपने सभी बिजनेस प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के पर्याप्त फंड उपलब्ध है और उन्हें पूरा विश्वास है कि कंपनी के शेयर आने वाले समय में निवेशकों को दमदार रिटर्न देंगे।

बता दें, 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का दौर जारी है। वहीं, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की खारिज करते हुए अडानी ग्रुप इसे बेबुनियाद बता चुका है।

India

Feb 15 2023, 13:03

राहुल गांधी की अब पूरब से पश्चिम तक भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की तैयारी, अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक का होगा दौरा


 कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी को कांग्रेस की राजनीतिक वापसी के लिए बुनियाद मान रही पार्टी ने देश के सबसे सुदूर पूर्व अरुणाचल प्रदेश से पश्चिम में गुजरात तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की योजना पर चर्चा शुरू कर दी है। इस यात्रा को अरुणाचल के लोहित जिले के परशुराम कुंड से शुरू कर महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर में समाप्त करने की रूपरेखा पर पार्टी चर्चा कर रही है।

पूरब से पश्चिम तक निकलगे भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस के रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक होने वाले प्लेनरी सत्र के बाद पूरब से पश्चिम तक की राहुल की अगली यात्रा को अंतिम रूप दिए जाने के संकेत हैं। लंबे अर्से से राजनीतिक संक्रमण के दौर से रूबरू हो रही कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा ने राजनीतिक संघर्ष की दिशा दिखाई है और 2024 के सियासी संग्राम तक पार्टी इसे नरम नहीं पड़ने देना चाहती। इसीलिए दक्षिण से उत्तर के बाद अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से पूरब और पश्चिम को जोड़ने की राहुल की प्रस्तावित यात्रा को पार्टी अपने प्रभावी सियासी अस्त्र के रूप में देख रही है।

अरूणाचल से होकर गुजरात तक जाएगी यात्रा

पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों ने कहा कि राहुल के भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की योजना पर अंदरूनी चर्चा शुरू हो गई है। अरुणाचल के परशुराम कुंड से गुजरात के पोरबंदर का रूट भी संभावित रूप से तय है। लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इसकी अंतिम रूपरेखा और यात्रा की तारीख पर आने वाले दिनों में फैसला करेगा। अरुणाचल के लोहित जिले में स्थित परशुराम कुंड जहां से यात्रा शुरू करने की योजना है वह पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान परशुराम से सीधे जुड़ा है जिन्हें भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है।

भारत जोड़ो यात्रा ने देश भर में नेताओं को किया सक्रिय: कांग्रेस

जबकि महात्मा गांधी की जन्म स्थली पोरबंदर की आधुनिक भारत के इतिहास में स्वर्णिम जगह है। पार्टी के एक अन्य सूत्र ने कहा कि राहुल के पूरब से पश्चिम तक के यात्रा कॉरीडोर की रूपरेखा की योजना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। कांग्रेस इस बात को बेहिचक स्वीकार कर रही है कि भारत जोड़ो यात्रा ने देश भर में उसके नेताओं-कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है और इसीलिए पार्टी यात्रा की गूंज को ठंड़ा नहीं पड़ने देने के प्रयासों में जुटी है।

कांग्रेस ने शुरू किया है हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 

यात्रा में राहुल के उठाए मुद्दों की सियासी आंच धीमी न पड़े इसके मद्देनजर 26 जनवरी से कांग्रेस ने पूरे देश में 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान शुरू किया है जो दो महीने यानि 26 मार्च तक चलेगा। ऐसे में संभावना है कि परशुराम कोट से पोरबंदर की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे कॉरीडोर की योजना अप्रैल के बाद ही बनेगी। वैसे कांग्रेस के साथ-साथ राहुल गांधी की निजी राजनीतिक छवि के लिए भारत जोड़ो यात्रा निर्णायक साबित हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुकाबले विपक्ष का चेहरा कौन होगा इसकी लंबे समय से चल रही बहस में राहुल गांधी ने इस दौड़ में शामिल तमाम क्षेत्रीय दलों के कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है और पूरब से पश्चिम की यात्रा पर निकल कर राहुल विपक्षी नेतृत्व की रही-सही बहस की गुंजाइश को भी खत्म करने का प्रयास करेंगे।

India

Feb 15 2023, 13:01

कानपुर में बुलडोजर एक्शन के दौरान जिन्दा जली मां-बेटी, योगी आदित्यनाथ सरकार पर भड़के लोग, अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई घटना, प्रदेश की सियासत गर्म


उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना हुई है। यहां अतिक्रमण हटाने पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने एक परिवार की झोपड़ी पर बुलडोजर चलवाया। इस दौरान झोपड़ी में जलकर मां- बेटी की मौत हो गई। इस मामले में सियासत तेज होती जा रही है। एक तरफ विपक्षी दलों ने इस मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार पर कई तरह के सवाल उठाये हैं, वहीं आम सोशल मीडिया यूज़र्स भी सरकार पर निशाना साधा रहे हैं।

परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

इस मामले ने परिवार ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हुए कहा कि पुलिस ने झोपड़ी में आग लगाई थी, जिस कारण दोनों महिलाओं की मौत हो गई। परिवार के आरोप के आधार पर पुलिस ने बुलडोजर ऑपरेटर, सबडिविजनल मजिस्ट्रेट और स्टेशन हाउस ऑफिसर के खिलाफ हत्या की कोशिश और जानबूझकर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर बोला हमला

इस मामले पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,”कानपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासन के सामने ही मां-बेटी ने आग लगाकर जान दे दी और पुलिस तमाशा देखती रही। अतिक्रमण हटाने व बुलडोजर के जोश में प्रशासन आखिर अपना होश क्यों खो रहा है। क्या ‘ महिला सशक्तिकरण’ व ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की बात केवल कागजी नीति है?” समाजवादी पार्टी ने लिखा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में ब्राह्मण परिवारों को निशाना बनाया जाता है और ऐसी घटनाएं चुनिंदा तरीके से हो रही हैं। दलितों और पिछड़ों की तरह ब्राह्मण भी योगी सरकार के अत्याचारों के निशाने पर हैं।

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने लिखा कि ये तस्वीर कानपुर के लाचार कृष्ण गोपाल दीक्षित की है जिनकी बेटी और पत्नी ने अपनी झोपड़ी बचाने के लिये ख़ुद को ज़िंदा जला लिया। क्या अमृतकाल एैसा होता है?

 बुलडोज़र तंत्र देश के लोकतंत्र और संविधान को कुचल रहा है, बुलडोज़र का जश्न मनाने वालों के मुंह पर तमाचा है ये तस्वीर।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने लिखा,”भयावह बुलडोज़र चलता रहा, प्रमिला दीक्षित जलती रही। बुलडोज़र चलता रहा नेहा दीक्षित जलती रही। ये हत्या है .. हत्या।” पत्रकार हिमांशु मिश्रा ने कमेंट किया- कानपुर देहात की डीएम साहिबा, एसएसपी को ये आग में ख़ाक हो चुकी दो लाशों और उस झोपड़ी की तस्वीर भेंट करनी चाहिए… जिसे तबाह करने के लिए इनके अफ़सरों ने ज़बर्दस्त उत्साह दिखाई। बधाई हो मैडम। पत्रकार शुभम शुक्ला ने लिखा कि सत्ता के रहनुमाओं को जीवन भर यह तस्वीर चिढ़ाएगी। उन्हें बताएगी की जब मेरा आशियां उजड़ रहा था। मेरा परिवार बिखर रहा था। तब आप AC कमरों में बैठकर अफसरशाही झाड़ रहे थे। बेबस लाचार गरीब इंसान करे भी तो क्या?

India

Feb 15 2023, 12:50

उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल ने लड़कियों से लड़कों को बंधवाई राखी, पैर भी छुवाए, कहा, पति पत्नी का रिश्ता नहीं तो भाई ब


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे को रक्षा बंधन बना दिया। इस दौरान पार्क में बैठी मिलीं लड़कियों से लड़कों को राखियां बंधवाईं।

बजरंद दल का कहना था कि पार्क में बैठे लड़के और लड़कियों के बीच अगर पति-पत्नी का रिश्ता नहीं है तो भाई-बहन का होगा। इसीलिए हमने उनसे राखियां बंधवाई हैं।

जानकारी के अनुसार, वैलेंटाइन डे पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता बाइक से थाना मंझोला इलाके के हर्बल पार्क पहुंचे। इस दौरान पार्क में कई लड़के-लड़कियां साथ बैठे थे।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पार्क में बैठे लड़कों को लड़कियों से राखी बंधवाई। इस दौरान मुरादाबाद पुलिस के जवान भी पार्क में मौजूद थे, जिन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कुछ देर बाद पार्क से बाहर जाने को कहा और सभी कार्यकर्ता वहां से चले गए।

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों के मुताबिक, आज 14 फरवरी के मौके पर कार्यकर्ता मुरादाबाद के हर्बल पार्क में आए और पार्क में मौजूद अकेले लड़के-लड़कियों की देखभाल की। अगर ये लड़के-लड़कियां एक-दूसरे के पति-पत्नी नहीं होंगे तो भाई-बहन होंगे। ऐसे में आज बहन द्वारा भाई को राखी बांधी गई है।

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि भारतीय संस्कृति है कि पति पत्नी के अलावा और जो भी महिलाएं हैं, वह हमारे लिए मां और बहन के समान हैं। ये संस्कृति है। भारत में प्रत्येक व्यक्ति के लिए यही नियम हैं। भारत में कोई भी व्यक्ति अपनी पत्नी को छोड़कर अन्य महिलाओं को बहन की नजर देखेगा।

यदि कोई भेदभाद या कुछ अलग करेगा तो राष्ट्रीय बजरंग दल बर्दाश्त नहीं करेगा। पार्क में जो लड़का लड़की घूम रहे हैं, उन्होंने हमें बताया कि हमारा कोई रिश्ता नहीं है तो हमने उनसे राखी बंधवाई है, पैर छुवाए हैं। यही रिश्ता रखवाया है।

India

Feb 15 2023, 12:45

आज से शुरू हो गई सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा, 10वीं कक्षा का पहला पेपर पेंटिंग और 12वीं का हो रहा उद्यमिता का विषय का

 सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। CBSE के नोटिफिकेशन के अनुसार, बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआत 15 फरवरी से होगी। 10वीं कक्षा का पहला पेपर पेंटिंग और 12वीं का उद्यमिता का होगा। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 38 लाख से अधिक छात्र बैठेंगे। 10वीं की परीक्षाएं कुल 16 दिनों तक संचालित होंगी। 10वीं की आखिरी परीक्षा 21 मार्च 2023 को होगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं कुल 36 दिनों तक संचालित होंगी।  

10वीं के कुल 76 विषयों और 12वीं के कुल 115 विषयों की परीक्षाएं होंगी। वहीं, हाल ही में छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

India

Feb 15 2023, 12:44

त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव, अमित शाह का दावा, 12 बजे से पहले ही बहुमत पा लेगी BJP, राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और MP में भी जीतेंग

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का वक्त रह गया है। त्रिपुरा की सभी 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को चुनाव होगा। वहीं, नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा। 2 मार्च को तीनों ही राज्यों के चुनाव नतीजों की घोषणा होगी।

 चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की जीत का दावा किया है। शाह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार अगले पांच वर्षों में राज्य को समृद्ध बनाने के लिए जनादेश मांग रही है।

त्रिशंकु विधानसभा के सवाल पर शाह का जवाब

अमित शाह ने त्रिपुरा में संभावित त्रिशंकु विधानसभा के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा, "त्रिपुरा में निर्वाचन क्षेत्र छोटे हैं। आप देखेंगे कि मतगणना के दिन दोपहर 12 बजे से पहले भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी होगी।" समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा का 'चलो पलटाई' नारा राज्य में सत्ता में आने के लिए नहीं, बल्कि त्रिपुरा में स्थिति को बदलने के लिए नारा था।

कांग्रेस-लेफ्ट पर तंज

अमित शाह ने कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन पर तंज भी कसा। शाह ने कहा कि कांग्रेस और माकपा के हाथ मिलाने से पता चलता है कि वे अपने दम पर भाजपा को हराने की स्थिति में नहीं हैं और पार्टी के लिए यह बहुत अच्छी स्थिति है। दोनों दलों ने स्वीकार किया है कि वे अकेले भाजपा को हरा नहीं सकते। शाह ने कहा कि पार्टी की सीटों और वोट शेयर में इजाफा होगा।

राजस्थान, कर्नाटक में भी जीतेंगे चुनाव

शाह ने कहा कि हमने मणिपुर, असम और अरुणाचल प्रदेश में दोबारा सरकार बनाई है। हम त्रिपुरा विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी जीत दर्ज करेगी।

पिछले चुनाव में रचा इतिहास

प्रदेश में बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इतिहास रच लेफ्ट की लगातार 25 साल से काबिज सरकार को उखाड़ फेंका था। पिछले चुनाव में भाजपा ने 35 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा की सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि सीपीएम सिर्फ 16 सीटों पर ही सिमट गई थी।

55 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा

बीजेपी की सहयोगी आईपीएफटी (इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) ने 2018 के चुनावों में आठ सीटें जीती थीं। इस बार के चुनाव में बीजेपी 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसकी सहयोगी आईपीएफटी पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

India

Feb 15 2023, 11:59

अब रोमानिया में दिखा चीन का जासूसी गुब्बारा, जेट के पीछा करने पर आसमान में ही हुआ गायब!

#china_spy_balloon_row_now_european_country_romania

इन दिनों दुनियाभर में चीनी जासूसी गुब्बारे ने खलबली मचा रखी है। अमेरिका के बाद इन जासूसी गुब्बारों को यूरोप में भी देखे जाने का दावा किया जा रहा है। दरअसल रोमानिया ने दावा किया है कि है उसके आसमान के ऊपर भी एक बड़े गुब्बारे जैसी चीज उड़ती नजर आई है।हैरानी की बात ये है कि जब इन गुब्बारे जैसे दिखने वाली रहस्यमयी चीजों को निशाना बनाने के लिए जेट उड़े तो ये गायब हो गई। बता दें कि हाल ही अमेरिका ने अपने यहां आसमान में नजर आए बड़े आकार के चाइनीज बैलून को लड़ाकू विमान से हमला कर मार गिराया था। 

रोमानिया के मंत्रालय का कहना है कि हमारे हवाई क्षेत्र में संदिग्ध मौसम गुब्बारे का पता लगाया है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि रोमानियाई वायु सेना की निगरानी प्रणाली ने एक हवाई वस्तु का पता लगाया, जो देश के हवाई क्षेत्र में मौसम के गुब्बारे की तरह उड़ रहा था। मंत्रालय ने कहा कि रोमानिया के दक्षिण-पूर्व संदिग्ध मौसम गुब्बारा देखे जाने के 10 मिनट बाद ही 2 मिग 21 लांसआर जेट ने उसका पीछा किया, लेकिन तब तक वह गायब हो गया। यह गुब्बारा 11,000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विमान के चालक दल टारगेट के व्यू एवं रडार पर पुष्टि नहीं होने के बाद बेस पर लौटने से पहले 30 मिनट तक आसमान में रहे। मगर पुष्टि नहीं हो पाने पर वह बेस पर लौट आए। 

रोमानिया के पड़ोसी देश मोलदोवा में भी ऐसा ही दावा किया है। मोलदोवा के नागरिक उड्डयन विभाग ने बताया कि रक्षा मंत्रालय से उन्हें हवा में किसी रहस्यमयी गुब्बारे के उड़ने की जानकारी मिली थी। यह गुब्बारे जैसी दिखने वाली चीज यूक्रेन सीमा के पास दिखाई दी। मौसम में खराबी के चलते मोलदोवा की फ्लाइट्स उस गुब्बारे का पता लगाने के लिए उड़ान नहीं भर सके। एक घंटा 22 मिनट तक गुब्बारे पर नजर रखने के बाद गुब्बारे को हानिकारक नहीं माना गया।  

कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि चीन 40 से अधिक देशों की गुप्त निगरानी कर रहा है। यह जासूसी गुब्बारा ड्रैगन की इसी जासूसी का हिस्सा है। हालांकि चीन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

India

Feb 15 2023, 11:24

आईटी सर्वे को लेकर बीबीसी ने अपने कर्मचारियों को किया मेल, कहा- जांच में करें सहयोग, निजी जानकारी न बताएं

#income_tax_survey_bbc_mail_to_employees_to_cooperate

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर में दूसरे दिन भी आयकर विभाग के सर्वे का काम जारी है। इस बीच बीबीसी ने अपने कर्मचारियों को मेल जारी किया है। इस मेल में सभी लोगों से जारी सर्वे में सहयोग करने के लिए कहा गया है।

ब्रॉडकास्टर ने दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर जारी सर्वे के बीच अपने कर्मचारियों को एक नया मेल जारी किया। सूत्रों के मुताबिक, बीबीसी मैनेजमेंट ने बुधवार सुबह कर्मचारियों को मेल किया है। इसमें स्टाफ से हर सवाल का ईमानदारी से जवाब देने की हिदायत दी गई है। बीबीसी ने स्टाफ से कहा है कि अगर आयकर विभाग के कर्मचारी आपसे मिलना चाहें तो आपको उनसे मिलना है। मेल मे कहा गया कि संस्थागत स्ट्रक्चर, गतिविधियों, संस्थान और भारत में कार्य के बारे में सवाल करना जांच के दायरे में आता है और ऐसे सवाल किए जा सकते हैं। इनका जवाब दिया जाना चाहिए।

हालांकि, मेल में साफ-साफ शब्दों में कहा गया है कि सभी कर्मचारी पर्सनल इनकम पर पूछे जाने पर सवालों के जवाब देने से परहेज कर सकते हैं। स्टाफ से ये भी कहा है कि अपने कंप्यूटर सिस्टम से ना ही कोई जानकारी डिलीट करें और ना ही उसे आयकर अधिकारियों से छुपाएं।

इससे पहले बीबीसी ऑफिस ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘आयकर अधिकारी इस समय नयी दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में हैं और हम पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाएगी।

बता दें कि आयकर विभाग ने कथित कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों पर सर्वे ऑपरेशन चलाया है। जो बुधवार कोसूत्रों के मुताबिक,आईटी अधिकारी 2012 से अब तक के अकाउंट्स की डिटेल पता कर रहे हैं। आई अधिकारियों ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के स्टाफ के मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त कर लिए हैं। साथ ही अकाउंट डिपार्टमेंट में रखे कम्प्यूटर को भी स्कैन किया गया। इसके अलावा टीम कुछ लैपटॉप, मोबाइल और डेस्कटॉप का बैकअप ले रही है।

India

Feb 15 2023, 10:46

**कोयंबटूर ब्लास्ट मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण भारत में तीन राज्यों के 60 ठिकानों पर की छापेमारी*

#nia_conducts_raids_at_multiple_locations_in_coimbatore_blast

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कोयंबटूर सिलेंडर ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की टीम दक्षिण भारत के तीन राज्यों तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक की 60 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। अकेले कोयम्बटूर में 15 जगहों पर छापे की कार्रवाई जारी है। कर्नाटक में भी कुछ जगहों पर एनआईए ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि एनएआईए की टीम ने संदिग्ध आईएसआईएस समर्थकों की तलाशी के लिए ये कार्रवाई की है।

बता दें कि पिछले साल 23 अक्टूबर में तमिलनाडु में कोयंबटूर के उक्कडम क्षेत्र में कोट्टाईमेडु में कोट्टई ईश्वरन मंदिर के सामने एक कार में गैस सिलेंडर फट गया था। विस्फोट में एक संदिग्ध आतंकवादी जेम्स मुबीन मारा गया था।दिवाली से एक दिन पहले हुए विस्फोट ने एजेंसियों को सतर्क कर दिया था।

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने विस्फोट में मारे गए जमीशा मुबीन के पास से 75 किलोग्राम विस्फोटक और दस्तावेज जब्त किया था।ब्लास्ट के बाद कोयंबटूर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद तालका, मोहम्मद अजरूदीन, मोहम्मद रियास, फिरोज इस्माइल और मोहम्मद नवाज इस्माइल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया था कि कार विस्फोट एलपीजी सिलेंडर की वजह से हुआ था। वहीं जांच के दौरान मृतक के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।